31 July Current Affairs in Hindi

31  July 2022 Current Affairs(31 जुलाई करंट अफेयर्स हिन्दी में)



1.किसने हाल ही में “Internet in India” रिपोर्ट 2022 जारी की है?

Ans. इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया - इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने हाल ही में "Internet in India" रिपोर्ट 2022 जारी की है. जिसके मुताबिक, लगभग 346 मिलियन भारतीय डिजिटल भुगतान और ई-कॉमर्स सहित ऑनलाइन लेनदेन करते हैं.


2.किसने हाल ही में स्वस्थ पर्यावरण को “मानव अधिकार” घोषित कर दिया है?

Ans. संयुक्त राष्ट्र महासभा - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हाल ही में स्वस्थ पर्यावरण को "मानव अधिकार" घोषित कर दिया है. जो की स्वस्थ पर्यावरण को मानव अधिकार के रूप में मान्यता देता है। भारत ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है.


3.किस मंत्रालय ने iDEX पहल के तहत रक्षा नवाचार के लिए 100वें अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है ?

Ans. रक्षा मंत्रालय - रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में आईडेक्स पहल के तहत रक्षा नवाचार के लिए 100वें अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है. रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडेक्स) रक्षा उत्पादन विभाग की प्रमुख पहल है तथा इसे रक्षा नवाचार में शामिल स्टार्ट-अप और ऐसी अन्य संस्थाओं को प्रोत्साहित करने हेतु शुरू किया गया था.


4.उत्तरी आयरलैंड के पूर्व प्रथम मंत्री और किस पुरस्कार से सम्मानित डेविड ट्रिंबल का हाल ही में निधन हो गया है?

Ans. नोबेल शांति पुरस्कार - उत्तरी आयरलैंड के पूर्व प्रथम मंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित डेविड ट्रिंबल का हाल ही में निधन हो गया है. ट्रिंबल को उत्तरी आयरलैंड में खूनी हिंसा को शांत करने और 1998 की गुड फ्राइडे डील का भी वास्तुकार माना जाता है.


5.किस राज्य सरकार ने “राजस्थान महिला निधि” नामक केवल महिला संचालित सहकारी बैंक खोलने की घोषणा की गयी है?

Ans. राजस्थान सरकार - राजस्थान सरकार ने हाल ही में "राजस्थान महिला निधि" नामक केवल महिला संचालित सहकारी बैंक खोलने के लिए तेलंगाना सरकार के स्त्री निधि क्रेडिट सहकारी संघ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है.


6.किस देश में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हुई है?

Ans. ब्रिटेन - ब्रिटेन के बर्मिंघम में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और समावेशिता के अद्भुत प्रदर्शन के साथ 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हुई है. जिसमें खिलाड़ी अब एक दूसरे से स्वयं को अव्वल साबित करने की कोशिश करेंगे। प्रिंस चार्ल्स ने राष्ट्रमंडल खेलों की आधिकारिक शुरुआत की घोषणा की.


7.इंग्लैंड के लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम किस भारतीय क्रिकेटर के नाम पर रखा गया है?

Ans. सुनील गावस्कर - इंग्लैंड के लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम सुनील गावस्कर के नाम पर रखा गया है. लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड, जिसका स्वामित्व भारत स्पोर्ट्स एंड क्रिकेट क्लब के पास है.


8.एसीसी के अनुसार, श्रीलंका की जगह अब किस देश में एशिया कप 2022 खेला जायेगा?

Ans. यूएई - एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अनुसार श्रीलंका की जगह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एशिया कप 2022 खेला जायेगा. हालांकि, द्वीप राष्ट्र में आर्थिक संकट के कारण, टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया है.


अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर-


𝟏. हाल ही में 'मानव तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस' कब मनाया गया है ?

👉 𝟑𝟎 जुलाई 

𝟐. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरुआत की हैं ?

👉 छत्तीसगढ़

𝟑. हाल ही में प्रणय वर्मा किस देश में भारत के राजदूत नियुक्त हुए हैं ?

👉 बांग्लादेश

𝟒. हाल ही में दुनियां का पहला तंबाकू निरोधी बिल किस देश की संसद में पेश किया गया हैं ?

👉 न्यूजीलैंड

𝟓. हाल ही में किसान लोकपर्व हरेली कहाँ मनाया गया है ?

👉 छत्तीसगढ़ 

𝟔. हाल ही में बलविंदर साफरी का निधन हुआ हैं वे कौन थे ?

👉  गायक

𝟕. हाल ही में वित्त वर्ष 𝟐𝟎𝟐𝟐 में भारत में सबसे अधिक 𝐅𝐃𝐈 के साथ कौन शीर्ष पर रहा हैं ?

👉 सिंगापुर

𝟖. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री सारथी योजना' शुरू करने की घोषणा की हैं ?

👉 झारखंड 

𝟗. हाल ही में ताड़ के तेल को बढ़ावा देने के लिए भारत और किस देश की इकाइयों ने समझौता किया हैं ?

👉 मलेशिया

𝟏𝟎. हाल ही में भारत में 𝟏𝟏वीं कृषि संगणना 𝟐𝟎𝟐𝟏-𝟐𝟐 का शुभारम्भ किसने किया हैं ?

👉 नरेंद्र सिंह तोमर

𝟏𝟏. हाल ही में सेनाध्यक्ष मनोज पांडे किस देश की यात्रा पर गये हैं ?

👉 भूटान

𝟏𝟐. हाल ही में किस राज्य ने पहली बार 𝐅𝐈𝐃𝐄 शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी की हैं ?

👉  गुजरात 

𝟏𝟑. हाल ही में किस देश में हांन कुआंग सैन्य अभ्यास 𝟐𝟎𝟐𝟐 आयोजित किया गया हैं ?

👉  ताइवान

𝟏𝟒. हाल ही में मादक पदार्थों की तस्करी पर सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया हैं ?

👉 अमित शाह

𝟏𝟓. हाल ही में 𝐂𝐖𝐆 𝟐𝟎𝟐𝟐 में गुरुराज पुजारी ने 𝟔𝟏 𝐊𝐠 वर्ग में कौनसा पदक जीता हैं ?

👉 कांस्य पदक



अब तक जुलाई के महत्त्वपूर्ण दिवस


 𝐉𝐮𝐥. -  राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

𝟏 𝐉𝐮𝐥. - राष्ट्रीय डाक कर्मचारी

𝟏 𝐉𝐮𝐥. - 𝐒𝐁𝐈 स्थापना दिवस

𝟏 𝐉𝐮𝐥. - अकाउंटेंट दिवस

𝟏 𝐉𝐮𝐥. - गुड्स आफ सर्विस टैक्स दिवस

𝟐 𝐉𝐮𝐥. - विश्व खेल पत्रकार दिवस

𝟑 𝐉𝐮𝐥. - प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस

𝟔 𝐉𝐮𝐥. - विश्व जूनोज दिवस

𝟕 𝐉𝐮𝐥. - विश्व किस्विली दिवस

𝟏𝟎 𝐉𝐮𝐥. - राष्ट्रीय मछली किसान दिवस 

𝟏𝟏 𝐉𝐮𝐥. - विश्व जनसंख्या दिवस

𝟏𝟐 𝐉𝐮𝐥. - विश्व मलाला दिवस

𝟏𝟓 𝐉𝐮𝐥. - युवा कौशल दिवस

𝟏𝟕 𝐉𝐮𝐥. - अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस

𝟏𝟖 𝐉𝐮𝐥. - तमिलनाडु दिवस

𝟏𝟖 𝐉𝐮𝐥. - नेल्सन मंडेला दिवस

𝟐𝟐 𝐉𝐮𝐥. - राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण

𝟐𝟑 𝐉𝐮𝐥. - राष्ट्रीय प्रसारण दिवस

𝟐𝟒 𝐉𝐮𝐥. - थर्मल इंजिनियर दिवस

𝟐𝟔 𝐉𝐮𝐥. - कारगिल विजय दिवस 

𝟐𝟕 𝐉𝐮𝐥. - 𝐂𝐑𝐏𝐅 स्थापना दिवस 

𝟐𝟖 𝐉𝐮𝐥. - विश्व हेपेटाइटिस दिवस

𝟐𝟗 𝐉𝐮𝐥. - अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस



Also read this:-

Daily Current Affair👉Click Here     UP Special👉Click Here

Static_GK👉Click Here                  Govt Report👉Click Here

Arithmetic👉Click Here


Post a Comment

0 Comments