Major Scientific Instruments

 🏆 प्रमुख वैज्ञानिक उपकरणों की कार्य प्रणाली 🏆



1. एयरोमीटर (Aerometer) - इस उपकरण का प्रयोग वायु एवं गैस का भार तथा घनत्व ज्ञात करने में होता है।

2. अल्टीमीटर (Fathometer) - इसका उपयोग उड़ते हुए विमान को ऊँचाई नापने के लिए किया जाता है।
3. अमीटर (Ammeter) - इसका उपयोग विद्युत् धारा को मापने के लिए किया जाता है।
4. ओडियामीटर (Audiometer) - यह उपकरण ध्वनि की तीवं्रता मापने के काम में आता है।
5. बैरोग्राफ (Barograph) - इसके द्वारा वायुमण्डल के दाब में होने वाले परिवर्तन को मापा जाता है।
6. बैरोमीटर (Barometer) - यह उपकरण वायु दाब मापने के काम में आता है।
7. बाइनोक्यूलर (Binocular) - यह उपकरण दूर की वस्तुएँ देखने के काम में आता है।
8. लीपर्स (Calipers) - इसके द्वारा बेलनाकार वस्तुओं के अन्दर तथा बाहर के व्यास मापे जाते है तथा इससे वस्तु की मोटाई भी मापी जाती है।
9. कार्डियोग्राम (Cardiogram) - इसके द्वारा हृदय-गति की जाँच की जाती है। इसको इलैक्ट्रो कार्डियोग्राम भी कहते है।
10. सिनेमाटाग्राफ (Cinematograph) - इस उपकरण को छोटी-छोटी फिल्म को बड़ा करके पर्दे पर लगातार क्रम में प्रक्षेपण (Projection) के लिए प्रयोग किया जाता है।
11. कम्प्यूटर (Computer) - यह एक प्रकार की गणितीय यांत्रिक व्यवस्था है। इसका उपयोग गणितीय समस्याओं एवं गणनाओं को हल करने में होता है।
12. डिक्टाफोन (Dictaphone) - इसका उपयोग अपनी बात तथा आदेश दूसरे व्यक्ति को सुनाने के लिए रिकाॅर्ड किया जाता है। यह प्रायः आॅफिसों में प्रयोग किया जाता है।
13. नमनमापी - यह उपकरण किसी स्थान पर नमन कोण मापने के लिए प्रयोग किया जाता है।
14. फैदोमीटर (Fathometer) - यह यंत्र समुद्र की गहराई नापने के काम आता है।
15. गैल्वेनोमीटर (Galvanometer) - इस यंत्र का उपयोग छोटे विद्युत् परिपथों में विद्युत धारा की दिशा एवं मात्रा ज्ञात करने में किया जाता है।
16. गाइगर मूल काउण्डर (Geiger-Muller Counter) - इस उपकरण की सहायता से रेडियो ऐक्टिव स्त्रोत के विकिरण की गणना की जाती है।
17. हाइड्रोमीटर (Hydrometer) - इस उपकरण के द्वारा द्रवों का आपेक्षिक घनत्व ज्ञात करते है।
18. हाइड्रोफोन (Hydrophone) - यह पानी के अन्दर ध्वनि-तरंगो की गणना करने में काम आने वाला उपकरण है।
19. हाइग्रोमीटर (Hygrometer) - इसकी सहायता से वायुमण्डल से व्याप्त आर्द्रता नापी जाती है।
20. माइक्रोमीटर - यह एक प्रकार का पैमाना है जिसकी सहायता से मिमी के हजारवें भाग को ज्ञात कर सकते है।
21. माइक्रोस्कोप - यह छोटी वस्तुओं को आवर्धित करके बड़ा कर देता है, अतः जिन वस्तुओं को आँखों से नही देखा जा सकता, उन्हें इस उपकरण से देख सकते है।
22. पायरोमीटर- दूर स्थित वस्तुआंे के ताप को ज्ञात करने हेतु इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है।
23. रडार - यह यंत्र अन्तरिक्ष में आने-जाने वाले वायुयानों के संसूचन और उनकी स्थिति ज्ञात करने के काम आता है।
24. रेनगेज - यह वर्षा नापने के काम में आने वाला उपकरण है।
25. सिसमोग्राफ - यह भूकम्प का पता लगाने वाला उपकरण है।
26. सेफ्टी लेम्प - यह प्रकाश के लिए खानों में उपयोग होने वाला उदाहरण है। इसकी सहायता से खानों में होने वाले विस्फोट को बचाया जा सकता है।
27. स्पीडो मीटर - यह गति को प्रदर्शित करने वाला उपकरण है, जो कि कार, ट्रक आदि वाहनों में लगा रहता है।
28. टेलीप्रिन्टर - यह समाचार प्राप्त करने का उपकरण है। इसकी सहायता से स्वतः ही समाचार टाइप होते रहते है।
29. टेलीस्कोप - इस उपकरण की सहायता से दूर की वस्तुओं को स्पष्ट देखा जा सकता है।
30. थर्मोस्टेट - इसके प्रयोग से किसी वस्तु का ताप एक निश्चित बिन्दु तक बनाये रखा जाता है।

Post a Comment

0 Comments