29 September Current Affairs in Hindi

29 September Current Affairs in Hindi


1.प्रत्येक वर्ष हृदय रोग के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए ‘विश्व हृदय दिवस’ कब मनाया जाता है?

Ans. 29 सितंबर - हर साल 'विश्व हृदय दिवस' हृदय रोग के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए पूरे विश्व मनाया जाता है।


2.गुजरात में शुरू होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों में कौन ध्वजवाहक होंगी?

Ans. अन्नू रानी - ओलंपियन जेवलिन थ्रोअर एथलीट अन्नू रानी गुजरात राज्य में 29 सितम्बर से शुरू होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के 415 सदस्यीय दल की ध्वजवाहक होंगी।


3.भारत-बांग्लादेश के बीच की नदी जल के इस्तेमाल को लेकर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है?

Ans. कुशियारा नदी - भारत और बांग्लादेश के बीच कुशियारा नदी जल के इस्तेमाल को लेकर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में मंजूरी दी।


4.केंद्र सरकार ने किसे नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया है?

Ans. अनिल चौहान - लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को केंद्र सरकार ने अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया है। सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी ये कार्य करेंगे।


5.हाल ही में योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में निर्मित चौक का नाम किस नाम से रखा?

Ans. लता मंगेशकर चौक - स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के जन्मदिन पर उनकी स्मृति में अयोध्या में निर्मित चौक का बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकार्पण किया।


6.सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद ने किसे देश के प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया है?

Ans. क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान - हाल ही में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद ने देश के प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया है।


7.उज्जैन में स्थित महाकाल कॉरिडोर अब किस नाम से जाना जाएगा?

Ans. श्री महाकाल लोक - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में कहा कि महाकाल कॉरिडोर अब महाकाल लोक के नाम से जाना जाएगा।


8.किस कंपनी ने हाल ही में देश की पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक टियागो ईवी पेश की?

Ans. टाटा मोटर्स - अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के सेंगमेंट में पहली हैचबैक कार टियागो ईवी को देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने हाल ही में पेश किया।


9.एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और किस बैंक के बीच एमओयू हस्ताक्षरित में दुधारू पशु खरीदने पशु पालकों को ऋण मिलेगा?

Ans. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच हाल ही में एमओयू हस्ताक्षरित किया गया है। जिसमें दुग्ध संघों की वार्षिक सभाओं में बैंक के अधिकारी उपस्थित होकर पशु पालकों को पशु खरीदने के लिये ऋण दिलाने में सहायता करेंगे।


10.हाल ही में 100 पैसा पेमेंट ऐप किस सुविधा के लिए लॉच किया गया है?

Ans. डिजिटल अर्थव्यवस्था और डिजिटल लेनदेन - डिजिटल अर्थव्यवस्था और डिजिटल लेनदेन एवं सुरक्षित भुगतान की बढ़ती जरूरतों के लिए हाल ही में 100 पैसा पेमेंट ऐप लॉच किया गया है।


अब तक सितम्बर के महत्त्वपूर्ण दिवस:-
  • 01 to 7 Sept -राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week)
  • 02 Sept- विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day)
  • 03 Sept- गगनचुंबी इमारत दिवस
  • 05 Sept- शिक्षक दिवस
  • 05 Sept- अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस
  • 07 Sept- ब्राजील स्वतंत्रता दिवस
  • 08 Sept- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस
  • 08 Sept- विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस
  • 10 Sept-आत्महत्या रोकथाम दिवस
  • 11 Sept-  राष्ट्रीय वन शहीद दिवस
  • 13 Sept - राष्ट्रीय मूंगफली दिवस
  • 14 Sept-  हिंदी दिवस
  • 15 Sept- इंजीनियर दिवस
  • 15 Sept- अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस
  • 16 Sept- विश्व ओजोन दिवस
  • 17 Sept- विश्व रोगी सुरक्षा दिवस
  • 18 Sept- विश्व बांस दिवस
  • 19 Sept- इंटरनेशनल टॉक लाइक ए पायरेट डे
  • 20 Sept- राष्ट्रीय पंच दिवस
  • 21 Sept- अल्जाइमर दिवस
  • 21 Sept- अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस
  • 22 Sept- रोज डे (कैंसर रोगियों का कल्याण)
  • 23 Sept- अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस
  • 24 Sept- ब्लूबर्ड ऑफ हैप्पीनेस डे
  • 25 Sept- अंत्योदय दिवस
  • 25 Sept- विश्व फार्मासिस्ट दिवस
  • 26 Sept-  विश्व गर्भनिरोधक दिवस
  • 26 Sept- विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस
  • 27 Sept- विश्व पर्यटन दिवस
  • 28 Sept- विश्व रेबीज दिवस
  • 29 Sept- विश्व ह्रदय दिवस


Also read this: -

Daily Current Affair👉Click Here     UP Special👉Click Here

Static_GK👉Click Here                  Govt Report👉Click Here

Arithmetic👉Click Here         

                       

                            👉HOME PAGE

Post a Comment

0 Comments