27 September Current Affairs

 27 September Current Affairs in Hindi



1.'अडानी पोर्ट्स को हाल ही में किस राज्य में 25000करोड़ रूपये का ताजपुर पोर्ट प्रोजेक्ट मिला है?
उत्तर-
पश्चिम बंगाल

2.हाल ही में नॉर्थ चैनल तैरकर पार करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय कौन बने हैं?

उत्तर- एल्विस अली।

3.विश्व पर्यटन दिवस सितंबर महीने में कब मनाया जाता है?

Ans. 27 सितंबर - 27 सितंबर को हर वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा की गई थी.


4.जियोर्जिया मेलोनी किस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी?

Ans. इटली - दक्षिणपंथी नेता जियोर्जिया मेलोनी ने हाल ही में इटली के प्रधानमंत्री चुनाव में जीत का दावा किया है. और अब वे इटली में पहली महिला प्रधानमंत्री बनने की ओर बढ़ रही हैं.


5.एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य में सबसे अधिक प्रदूषित नदियों की सूचि में सबसे ऊपर नाम किस नदी का है?

Ans. हिंडन नदी - उत्तर प्रदेश राज्य की हिंडन नदी में सहारनपुर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा में ई-लेवल का प्रदूषण पानी में मिला है, जिसकी मात्रा अत्यधिक प्रदूषित है। और एक सर्वे के मुताबिक इस नदी को सबसे प्रदूषित नदियों की सूचि में प्रथम स्थान मिला है.


6.हाल ही में किसने अपनी नई पार्टी ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ का ऐलान कर दिया है?

Ans. गुलाम नबी आजाद - हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अपनी नई राजनितिक पार्टी ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ का ऐलान कर दिया. गुलाम नबी आजाद ने 26 अगस्त 2022 को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था।


7.कौनसा राज्य हाल ही में जनजातियों का विश्वकोश प्रकाशित करने वाला एकमात्र राज्य बन गया है?

Ans. ओडिशा - ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अनुसंधान, प्रशिक्षण संस्थान और ओडिशा राज्य जनजातीय संग्रहालय द्वारा प्रकाशित “ओडिशा में जनजातियों के विश्वकोश” के पांच संपादित संस्करणों का विमोचन किया। सभी पांच संपादित संस्करणों में 3800 पृष्ठ और 418 शोध लेख शामिल हैं जिनमें सभी 62 अनुसूचित जनजाति समुदायों और 13 जनजातीय समूहों को शामिल किया गया है।


8.किस टीम ने हाल हाल ही में फ्रेंड्स यूनाइटेड को 3-0 से हराकर पहली प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया?

Ans. वाटिका एफसी - पहली बार दिल्ली में फुटबॉल मानचित्र पर अवतरित हुई वाटिका एफसी ने हाल ही में फ्रेंड्स यूनाइटेड को 3-0 से हराकर पहली प्रीमियर लीग का खिताब पर जीत हासिल की।


9.भारत छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट में किसने महिला और पुरुष एकल खिताब हासिल जीते।

Ans. तस्नीम मीर और प्रतिभाशाली प्रियांशु राजावत - पूर्व जूनियर विश्व नंबर वन तस्नीम मीर और प्रतिभाशाली प्रियांशु राजावत ने भारत छत्तीसगढ़ इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट में हाल ही में क्रमशः महिला और पुरुष एकल खिताब हासिल किये।


10.गोल्डी सोलर ने हाल ही में कितने करोड़ रूपये से अधिक के निवेश से जुड़ी योजना बनाते हुये एचजेटी टेक्नोलॉजी में प्रवेश करने की घोषणा की है।?

Ans. 5000 करोड़ - अपने बिजनेस के विस्तार से जुड़ी योजनाओं के तहत गोल्डी सोलर ने 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से जुड़ी योजना बनाते हुये हाल ही में एचजेटी टेक्नोलॉजी में प्रवेश करने की घोषणा की है।




अब तक सितम्बर के महत्त्वपूर्ण दिवस:-
  • 01 to 7 Sept -राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week)
  • 02 Sept- विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day)
  • 03 Sept- गगनचुंबी इमारत दिवस
  • 05 Sept- शिक्षक दिवस
  • 05 Sept- अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस
  • 07 Sept- ब्राजील स्वतंत्रता दिवस
  • 08 Sept- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस
  • 08 Sept- विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस
  • 10 Sept-आत्महत्या रोकथाम दिवस
  • 11 Sept-  राष्ट्रीय वन शहीद दिवस
  • 13 Sept - राष्ट्रीय मूंगफली दिवस
  • 14 Sept-  हिंदी दिवस
  • 15 Sept- इंजीनियर दिवस
  • 15 Sept- अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस
  • 16 Sept- विश्व ओजोन दिवस
  • 17 Sept- विश्व रोगी सुरक्षा दिवस
  • 18 Sept- विश्व बांस दिवस
  • 19 Sept- इंटरनेशनल टॉक लाइक ए पायरेट डे
  • 20 Sept- राष्ट्रीय पंच दिवस
  • 21 Sept- अल्जाइमर दिवस
  • 21 Sept- अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस
  • 22 Sept- रोज डे (कैंसर रोगियों का कल्याण)
  • 23 Sept- अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस
  • 24 Sept- ब्लूबर्ड ऑफ हैप्पीनेस डे
  • 25 Sept- अंत्योदय दिवस
  • 25 Sept- विश्व फार्मासिस्ट दिवस
  • 26 Sept-  विश्व गर्भनिरोधक दिवस
  • 26 Sept- विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस


Also read this: -

Daily Current Affair👉Click Here     UP Special👉Click Here

Static_GK👉Click Here                  Govt Report👉Click Here

Arithmetic👉Click Here         

                       

                            👉HOME PAGE


Post a Comment

0 Comments