24 August Current Affairs

 24 August 2022 Current Affairs in Hindi (24 अगस्त करंट अफेयर्स हिंदी में)



1.भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने एशियाई अंडर-18 चैंपियनशिप 2022 मैच में किस टीम को हराकर टूर्नामेंट में 14 साल बाद पदक हासिल किया?

Ans. दक्षिण कोरिया - एशियाई अंडर-18 चैंपियनशिप 2022 में भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने कांस्य पदक मैच में दक्षिण कोरिया को हराकर टूर्नामेंट में 14 साल बाद पदक हासिल किया।


2.हाल ही में टाई राजस्थान ने राज्य में नई पहल ’इमर्जिंग एंट्रेप्रेन्योर्स’ की शुरुआत की किसलिए की है?

Ans. स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने - टाई राजस्थान ने वर्ल्ड एंटेप्रेन्योर्स डे पर राज्य में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को एंट्रेप्रेन्योरशिप की और प्रेरित करने के लिए एक और नई पहल ’इमर्जिंग एंट्रेप्रेन्योर्स’ की शुरुआत की है।


3.हाल ही में किस ऐप ने ‘टॉपिक्स’ नामक एक इन-ऐप फीचर की शुरुआत की है?

Ans. कू ऐप - 10 भाषाओं में 'टॉपिक्स' नामक एक इन-ऐप फीचर की शुरुआत हाल ही में बहुभाषी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप ने की है।


4.भारत ने खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी (आईओएए) पर आयोजित 15वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड की पदक तालिका में कौनसा स्थान हासिल किया है?

Ans. तीसरा स्थान - 14 से 21 अगस्त 2022 तक खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी (आईओएए) पर 15वां अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड जॉर्जिया के कुटैसी में आयोजित किया गया।


5.65वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आयोजन किस देश में होगा?

Ans. कनाडा - 20 से 26 अगस्त तक 65 वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का कनाडा के हैलिफैक्स में हो रहा है। सम्मेलन का थीम ' इंक्लूसिव, एक्सेसिबल ,अकॉउंटेबल एंड स्ट्रांग पार्लियामेंट, द कार्नर स्टोन ऑफ डेमोक्रेसी एंड एसेंशियल फ़ॉर डेवलोपमेन्ट' है।


6.केंद्र सरकार ने बिहार के मिथिला मखाना को कौनसा टैग प्रदान किया है?

Ans. जीआई टैग - केंद्र सरकार ने मिथिला मखाना को हाल ही में जीआई टैग प्रदान किया है।


7.किस बीमारी की जांच करने के लिए पहला स्वदेशी निर्मित आरटी पीसीआर किट आंध्र प्रदेश के मेडटेक जोन में पेश किया गया?

Ans. मंकीपॉक्स - हाल ही में मंकीपॉक्स बीमारी की जांच करने के लिए पहला स्वदेशी निर्मित आरटी पीसीआर किट भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के मेडटेक जोन में पेश किया गया।


8.असम में हाल के एक किस मंत्री ने को एक परियोजना ‘विद्या रथ- स्कूल ऑन व्हील्स’ शुरू की?

Ans. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - असम में हाल के एक विकास में, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने को एक परियोजना 'विद्या रथ- स्कूल ऑन व्हील्स' शुरू की, जिसका उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से अक्षम बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करना है।

9. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स  लिमिटेड (HAL) ने भारत से बाहर किस देश में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कार्यालय खोलेगा?

Ans. HAL मलेशिया के कुआलालंपुर में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय और बिक्री कार्यालय स्थापित करेगी।

10. SCO के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक 23 से 25 अगस्त 2022 तक किस देश में होगी?

Ans. उज्बेकिस्तान - भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक में ताशकंद, उज्बेकिस्तान में भाग लेंगे।


अब तक अगस्त के महत्त्वपूर्ण दिवस:-

𝟏 𝐀𝐮𝐠. - मुस्लिम महिला अधिकार

𝟏 𝐀𝐮𝐠. - विश्व स्तनपान सप्ताह

𝟏 𝐀𝐮𝐠. - राष्ट्रीय पर्वतीय पर्वतारोहण

𝟏 𝐀𝐮𝐠. - यॉर्कशायर दिवस 

𝟐 𝐀𝐮𝐠. - राष्ट्रीय मित्रता दिवस 

𝟐 𝐀𝐮𝐠. - अंतर्राष्ट्रीय ट्रैफिक लाइट

𝟔 𝐀𝐮𝐠. - हिरोशिमा दिवस

𝟕 𝐀𝐮𝐠. - राष्ट्रीय हथकरघा दिवस

𝟕 𝐀𝐮𝐠. - भला फेंक दिवस 

𝟖 𝐀𝐮𝐠. - भारत छोडो आन्दोलन

𝟗 𝐀𝐮𝐠. - विश्व आदिवासी दिवस

𝟏𝟐 𝐀𝐮𝐠. - अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

𝟏𝟐 𝐀𝐮𝐠. - विश्व हाथी दिवस 

𝟏𝟑 𝐀𝐮𝐠. - विश्व अंगदान दिवस

𝟏𝟔 𝐀𝐮𝐠. - बेनिंगटन बैटल डे'

𝟏𝟕 𝐀𝐮𝐠. - इंडोनेशियाई स्वतंत्रता दिवस 

19 Aug - विश्व मानवता दिवस

19 Aug - विश्व फोटोग्राफी दिवस

20 Aug - विश्वल मच्छर  दिवस

20 Aug - सद्भावना दिवस

20 Aug - भारतीय अक्षय उर्जा दिवस

21Aug - विश्व वारिष्ठ नागरिक दिवस

21Aug - अंतर्राष्ट्रीय स्मरण और श्रद्धांजलि दिवस


Also read this:-

Daily Current Affair👉Click Here     UP Special👉Click Here

Static_GK👉Click Here                  Govt Report👉Click Here

Arithmetic👉Click Here

Post a Comment

0 Comments